{"_id":"648c7d80f529c25b860aa836","slug":"more-trend-of-students-towards-electronics-trade-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-6951-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: छात्रों का इलेक्ट्राॅनिक्स ट्रेड के प्रति रुझान ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: छात्रों का इलेक्ट्राॅनिक्स ट्रेड के प्रति रुझान ज्यादा
Fri, 16 Jun 2023 08:49 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के 12 सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रकिया जारी है। पिछले पांच दिनों में जिले के आईटीआई में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का रूझान कम दिख रहा रहा है। प्रदेश के विभिन्न आईटीआई में 6 दिन में 18 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इनमें से एक अनुमान के अनुसार जिले के 12 सरकारी और गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में करीब चार हजार विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए आवेदन किए हैं। इनमें इलेक्ट्रानिक्स ट्रेड में अधिकतर विद्यार्थियों ने दिलचस्पी दिखाई है।
12वीं पास आउट की संख्या अधिक और कॉलेजों में सीटों की संख्या कम होने के कारण विद्यार्थियों का रूझान आईटीआई की ओर कम रहने का अनुमान जताया जा रहा है। जिले में 8 सरकारी तथा 4 निजी आइटीआई में ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। आईटीआई में 2020 सीटों पर और निजी आईटीआई में 384 सीटों पर दाखिले होने हैं।
यह है पाठ्यक्रम
प्लंबर, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, वेल्डर, कारपेंटर, कोपा, डीएमसी, डीएमएम, पेंटर जनरल, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटेनेंस, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मैकेनिक आरएसी, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मल्टीमीडिया ऐनीमेशन, सॉइल टेस्टिंग एंड क्राफ्ट टेक्नीशियन, मशीनिस्ट, मशीनिस्ट ग्राइंडर, टूल एंड डाई, टेक्नीशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, स्टेनो हिंदी, स्टेनो अंग्रेजी, सेविंग टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग। इसके अलावा महिला आईटीआई में कोपा, स्टेनो अंग्रेजी, ड्रेस मेकिंग, बेसिक कोस्टमैटोलाजी, फैशन टेक्नोलॉजी आदि।
विज्ञापन
वर्जन
आईटीआइ में दाखिला के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी 21 जून तक हेल्प डेस्क के माध्यम से फ्री ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शनिवार और रविवार को भी ऑन लाइन आवेदन के लिए संस्थान के हेल्प डेस्क और पोर्टल खुले रहेंगे।
ओम प्रकाश, वरिष्ठ पदाधिकारी आईटीआई