फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 44 thousand women are getting support from Deendayal Lado Laxmi Yojana.

Faridabad News: दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना से 44 हजार से अधिक महिलाएं को मिल रहा सहारा

Thu, 19 Mar 2026 12:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
More than 44 thousand women are getting support from Deendayal Lado Laxmi Yojana.
- नवरात्र सीरीज - सरकारी योजना - पहली किश्त -
विज्ञापन

- जरूरतें पूरी करने के साथ बचत कर सुरक्षित कर रहीं अपना भविष्य
नीरज धर पांडेय



फरीदाबाद। हरियाणा सरकार की दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना जिले की हजारों महिलाओं के लिए आर्थिक संबल साबित हो रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब 44 हजार से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं। नियमित आर्थिक सहायता से न केवल उनकी दैनिक जरूरतें पूरी हो रही हैं, बल्कि वे भविष्य के लिए बचत भी कर पा रही हैं।



मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 25 सितंबर 2025 को योजना शुरू की थी। इसके तहत पात्र महिलाओं को 1 नवंबर 2025 से प्रतिमाह 2100 रुपये की सहायता सीधे बैंक खातों में दी जा रही है। वर्ष 2026 में इसमें आंशिक बदलाव करते हुए 1100 रुपये नकद और 1000 रुपये बचत (एफडी/आरडी) के रूप में देने की व्यवस्था भी लागू की गई है, जिससे महिलाओं में वित्तीय सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। जिले में इस योजना का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। लाभार्थी महिलाएं घरेलू खर्चों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और छोटी बचत योजनाओं में भी इस राशि का उपयोग कर रही हैं।
विज्ञापन




महिलाओं ने साझा किए अनुभव

मीरा ने बताया कि पहले उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने मिलने वाली सहायता से घर का खर्च संभालना आसान हो गया है। वहीं चांदनी ने बताया कि योजना से मिली राशि का एक हिस्सा वह बचत में लगा रही हैं, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो रहा है। योगिता ने कहा कि इस योजना ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है और अब वह घर के खर्चों में सहयोग कर पा रही हैं। वहीं पूजा ने बताया कि अब उन्हें आकस्मिक जरूरतों के लिए परेशान नहीं होना पड़ता और यह योजना उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन के अनुसार योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक लगातार पहुंचाया जा रहा है और नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ने की प्रक्रिया भी जारी है। इससे सामाजिक और आर्थिक स्तर पर महिलाओं को सशक्त बनाने में मदद मिल रही है।


अपने निजी खर्च के लिए मुझे किसी से पैसे नहीं मांगना पड़ता, जबकि पहले छोटी-मोटी जरूरतों के लिए पति से कहना पड़ता था। - मीरा


हम महिलाओं को काफी मदद हो जाती है। पहले बचत करना मुश्किल होता था, लेकिन अब कुछ न कुछ बचत तो हो ही जाती है। - चांदनी

हर महीने मिलने वाली राशि से बच्चों की पढ़ाई और घर के खर्च में काफी मदद मिल रही है। - योगिता

पहले अचानक खर्च आने पर दिक्कत होती थी, लेकिन अब योजना से बड़ी राहत मिल रही है। - पूजा

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से जिले की हजारों महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। इससे वे न केवल अपनी दैनिक जरूरतें पूरी कर पा रही हैं, बल्कि बचत कर अपने भविष्य को भी सुरक्षित बना रही हैं। - ममता शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed