{"_id":"607596d38ebc3e5907773427","slug":"more-than-3-months-of-patients-found-in-12-days-of-april-faridabad-news-noi576877954","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल के 12 दिन में मिले बीते 3 माह से ज्यादा मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल के 12 दिन में मिले बीते 3 माह से ज्यादा मरीज
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार अप्रैल माह में फिर पीक पर नजर आ रही है। बीते वर्ष मार्च में शुरू हुए संक्रमण के तेवर अप्रैल में भी नजर आने लगे हैं। अप्रैल माह के 12 दिनों में ही पिछले तीन महीनों से अधिक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 12 अप्रैल तक जिले में 2977 नए कोरोना संक्रमित इस वर्ष मिल चुके हैं। वहीं, रिकवरी दर में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अप्रैल के बीते 12 दिन में सर्वाधिक संक्रमित ट्रेस हो रहे हैं। मरीजों की संख्या इतनी अधिक है कि इसी वर्ष के तीन माह के आंकड़े भी कम नजर आ रहे हैं। बीते तीन माह में 2243 मरीज मिले हैं। जिनमें जनवरी में 775, फरवरी में 217 व मार्च में 1251 नए मरीज मिले हैं। वहीं, आंकड़ों में दर्ज उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या भी अधिक हुई है।
12 अप्रैल तक जिले में 2237 मरीज उपचाराधीन रहे। इससे पहले दिसंबर के शुरुआती सप्ताह में उपचाराधीन मरीजों का इतना बड़ा आंकड़ा रिकॉर्ड किया गया था। इसका विपरीत असर रिकवरी दर पर भी दिखाई दे रहा है। एक माह में ही रिकवरी दर में तीन प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। मार्च माह में जिले की रिकवरी दर 99 फीसदी रही जो अब घटकर 95.7 प्रतिशत रह गई है।
विज्ञापन
कोविड नियमों को दरकिनार करने पर यह स्थिति सामने आ रही है। इससे काफी परेशानी हो रही है। लोगों को नियमों का पालन कर महामारी को हराने में स्वास्थ्य विभाग की मदद करनी चाहिए।
- डॉ. रामभगत, कोविड नोडल अधिकारी