फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 20 candidates from big parties will file nomination on the last day

Faridabad News: अंतिम दिन बड़ी पार्टियों के 20 से अधिक उम्मीदवार करेंगे नामांकन

Wed, 11 Sep 2024 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
More than 20 candidates from big parties will file nomination on the last day
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। विधानसभा चुनावों में टिकट की घोषणा के बाद राजनीतिक पार्टियों में बगावती सुर उठने लगे हैं। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस, इनेलो, बसपा और जजपा जैसी पार्टियां नामांकन के लिए जल्दी नामों की घोषणा से कतरा रही हैं। ऐसे में नामांकन के अंतिम दिन पार्टियां ऐन वक्त पर उम्मीदवारों की घोषणा करेंगी। इसके चलते कांग्रेस से चार, भाजपा से दो, इनेलो-बसपा और जजपा-असपा से उम्मीदवारों के नामांकन करने की संभावना है।

प्रदेश में 5 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टियों के बाहर और अंदर रस्साकशी चल रही है। अभी तक भाजपा की ओर से पृथला से टेकचंद शर्मा, बल्लभगढ़ से मूलचंद शर्मा, तिगांव से राजेश नागर और फरीदाबाद सीट से विपुल गोयल ने नामांकन कर दिया है। पार्टी की ओर से एक और बड़खल सीट पर धनेश अदलखा का टिकट घोषित कर दिया गया है। हालांकि, एनआईटी सीट पर पेच फंसा हुआ है। इस सीट पर पूर्व विधायक और 2019 में भाजपा से प्रत्याशी रहे नगेंद्र भड़ाना और केंद्रीय राज्य मंत्री के पुत्र देवेंद्र चौधरी के बीच टिकट की रस्साकशी चल रही है। माना जा रहा है 12 सितंबर को अंतिम समय पर इस सीट पर टिकट की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

कांग्रेस में पांच सीटों पर फंसा है पेंच
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केवल एनआईटी फरीदाबाद सीट पर ही अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यहां से 2019 में विधायक बने नीरज शर्मा को टिकट दिया गया है। हालांकि, बुधवार देर शाम तक पार्टी की ओर से बाकी बची पांच सीटों बड़खल, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, पृथला और तिगांव सीट पर अभी तक किसी का भी नाम घोषित नहीं किया है। बड़खल सीट पर कांग्रेस से टिकट के दावेदार विजय प्रताप ने कल नामांकन के लिए मीडिया को आमंत्रित किया है। बल्लभगढ़ से शारदा राठौड़ भी टिकट घोषित होने का दावा करते हुए नामांकन की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा तिगांव से ललित नागर ने भी टिकट मिलने का दावा करते हुए नामांकन की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट की घोषणा के पहले ही रघुबीर तेवतिया ने भरा नामांकन
कांग्रेस पार्टी के नेता और पृथला से पूर्व विधायक रहे रघुबीर तेवतिया ने बुधवार को ही नामांकन भर दिया है। खास बात यह है कि इस सीट पर कांग्रेस पार्टी ने उनके नाम की घोषणा नहीं की है। निर्वाचन अधिकारी ने उनसे नामांकन समय सीमा खत्म होने से पहले कांग्रेस पार्टी का पत्र देने के लिए कहा है। इससे पहले पलवल विधानसभा से भी करण दलाल ने कुछ इसी तरह से नामांकन भर दिया था।

इनेलो-बसपा और जजपा-असपा के भी उम्मीदवारों के आज नामांकन की संभावना
जिले की छह विधानसभा सीट पर बसपा-इनेलो ने बुधवार देर रात तक केवल एक टिकट पर नाम की घोषणा की है। वहीं, जजपा-असपा ने फरीदाबाद और एनआईटी में टिकट की घोषणा की है। ऐसे में अनुमान है बृहस्पतिवार को अंतिम दिन यह बचे हुए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed