{"_id":"68f12870b813f3a23d04b127","slug":"more-than-1500-bike-riders-created-awareness-about-road-safety-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53738-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 1500 से अधिक बाइक राइडर्स ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 1500 से अधिक बाइक राइडर्स ने सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
ओसीपीआर त्योहार दा टशन बाइक राइड का भव्य आयोजन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वर्ल्ड स्ट्रीट बाय ओमेक्स ने आउट ऑफ कंट्रोल पंजाबी राइडर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर ओसीपीआर त्योहार दा टशन बाइक राइड का भव्य आयोजन किया। इस आयोजन में 1500 से अधिक बाइक राइडर्स और उनके परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा और जिम्मेदार राइडिंग के प्रति जागरूकता फैलाना था।
राइड की शुरुआत राइनॉक्स, अर्जनगढ़ से हुई, जहां सभी राइडर्स ने एकजुट होकर एकता और जागरूकता का संदेश दिया। जब यह कारवां वर्ल्ड स्ट्रीट, फरीदाबाद पहुंचा तो ढोल-नगाड़ों, संगीत और जयकारों से माहौल में उत्सव की रंगत घुल गई।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद राइडर्स के परिवारों की बेटियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, जो महिलाओं के सशक्तीकरण का प्रतीक बना।
विज्ञापन
कार्यक्रम में लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को प्रीमियम राइडिंग गियर और मर्चेंडाइज उपहार में दिए गए। इसके बाद नचदे पंजाबी डांस ग्रुप की धमाकेदार प्रस्तुति ने समा बांध दिया। कार्यक्रम का समापन उपहार वितरण और प्रतिभागियों के सम्मान के साथ हुआ।