फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More than 1300 huts will be built in Surajkund fair

Faridabad News: सूरजकुंड मेले में बनाई जाएंगी 1300 से ज्यादा हट

Sun, 12 Jan 2025 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
More than 1300 huts will be built in Surajkund fair
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। आदिवासी कला और संस्कृति को दर्शाने के लिए सूरजकुंड मेले में 800 से ज्यादा खर पतवार की हट बनाईं जा रही हैं। इनको बनाने के लिए मजदूर हरदोई और पलवल से बुलाए गए हैं। जबकि खर पतवार मेवात से मंगवाया गया है। हट का काम लगभग 90 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। इस बार मेले में 1300 से ज्यादा हट बनाई जाएंगी।

सूरजकुंड मेला सात फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक आयोजित होगा। मेले के थीम राज्य मध्य प्रदेश और ओडिशा हैं। बांग्लादेश, भूटान, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड को मेले का पार्टनर कंट्री बनाया गया है। ऐसे में आदिवासी कला, संस्कृति, नृत्य आदि विशेष रूप से देखने को मिलेंगे। उसको लेकर मेला क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मेले में 1300 से ज्यादा हट बनाई जाएंगी। उसमें से लगभग 800 हट खर पतवार की बनाई जाएंगी। जिनको बनाने के लिए खरपतवार मेवात ने मंगवाया गया है। जबकि बनाने वाले मजदूर उत्तर प्रदेश के हरदोई और पलवल के निवासी हैं। हट बना रहे राकेश कुमार ने बताया कि वह हरदोई से पिछले 15 साल से मेला से पहले खरपतवार की हट बनाने के लिए आते हैं। इस बार 20 लोगों की टीम के साथ आएं हैं। पिछली बार हट की संख्या 700 के करीब थी। लेकिन इस बार 100 खरपतवार की हट बढ़ाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed