{"_id":"6a4feaef9c2fe3e4180c4bbc","slug":"more-than-120-players-obtained-sports-gradation-certificates-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74474-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 120 से अधिक खिलाड़ियों ने बनवाया स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 120 से अधिक खिलाड़ियों ने बनवाया स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट
विज्ञापन
सरकारी नौकरियों में मिलता है आरक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी नौकरियों और कॉलेजों में खेल कोटे का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ी स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं। जिले में अब तक 120 से अधिक खिलाड़ी अपना स्पोर्ट्स ग्रेडेशन सर्टिफिकेट बनवा चुके हैं। खेल विभाग के अनुसार यह सर्टिफिकेट खिलाड़ियों की राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर की उपलब्धियों के आधार पर बनता है। इसके तहत खिलाड़ियों को ए, बी, सी और डी ग्रेड दिया जाता है। इस सर्टिफिकेट से सरकारी नौकरियों में आरक्षण मिलता है। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में दाखिले के समय विशेष छूट भी मिलती है।
खेल विभाग ने प्रमाण-पत्र बनवाने की पूरी प्रक्रिया को अब ऑनलाइन और पारदर्शी कर दिया है। खिलाड़ी सरल पोर्टल के माध्यम से इसके लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ खिलाड़ियों को अपने खेल प्रमाण-पत्र, रिहायशी प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र अपलोड करने होते हैं। जिला खेल अधिकारी नीरेश यादव ने बताया कि आवेदनों की जांच के बाद पात्र खिलाड़ियों के सर्टिफिकेट जारी किए जाते हैं। खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में इसका सीधा लाभ मिलता है।