फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   More garbage flowing in the drain than water

Faridabad News: नाले में पानी से ज्यादा बह रहा कूड़ा

Fri, 19 Sep 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
More garbage flowing in the drain than water
गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसी नगर में सड़क किनारे बने नाले की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। नाले में पानी से ज्यादा कूड़ा-कचरा बह रहा है, जिससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैल गई है। क्षेत्रवासियों और राहगीरों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन नाले से उठती बदबू और गंदगी के चलते उन्हें मुंह पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ता है। कई बार पैदल चलने वालों का फिसलकर गिरना भी सामने आया है, जिससे जान का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुखदेव का कहना है कि वे कई बार प्रशासन से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायतें करने के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजेश कुमार का कहना है कि हम रोजाना इस रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन नाले की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि अब सांस लेना मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।



लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सफाई करवाने और स्थायी समाधान की मांग की है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में स्वास्थ्य संकट गहराने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed