फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Moolchand Sharma's property increased by 21 crores in 5 years

Faridabad News: मूलचंद शर्मा की संपत्ति में 5 वर्षों में 21 करोड़ का हुआ इजाफा

Sat, 07 Sep 2024 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Moolchand Sharma's property increased by 21 crores in 5 years
- मूलचंद शर्मा, पत्नी और तीन बच्चों के पास कुल चल-अचल संपत्ति 33 करोड़ 50 लाख, 6 करोड़ रुपये का ले रखा है ऋण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से प्रत्याशी और मौजूदा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा की पांच वर्ष में लगभग 21 करोड़ रुपये की संपत्ति बढ़ गई है। मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को जिला उप निर्वाचन अधिकारी कार्यालय बल्लभगढ़ में अपने नामांकन में दिए शपथ पत्र में चल-अचल संपत्ति का विवरण दिया है। उनकी कुल संपत्ति 33 करोड़ 50 लाख 69 हजार 620 रुपये दिखाई है। 2019 में उनकी कुल संपत्ति 12 करोड़ 44 लाख रुपये थी।
शपथपत्र में भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा (60) ने पत्नी पूनम शर्मा, बेटे नवीन वशिष्ठ और बेटी साक्षी शर्मा की संपत्ति का विवरण दिया है। इस दौरान उन्होंने शपथ पत्र में बताया है कि उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। शपथ पत्र के अनुसार उनकी चल संपत्ति 11 करोड़ 15 लाख 69 हजार 620 करोड़ रुपये दिखाई है। मूलचंद शर्मा के बैंक खातों में 14 लाख रुपये हैं। उनके पास अठारह लाख 98 हजार 140 रुपये के जेवर हैं। पत्नी के बैंक खातों में एक करोड़ 82 लाख 68 हजार 262 रुपये हैं। उनकी पत्नी के पास 35 लाख 40 हजार 320 रुपये के जेवर हैं। इसके अलावा मूलचंद शर्मा के बच्चों के नाम 6 करोड़ 14 लाख 97 हजार की चल संपत्ति है। 2019 में उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 12 करोड़ 44 लाख 58 हजार 622 थी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री के पास अचल संपत्ति 20 करोड़ 35 लाख रुपये है। इस बार नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनकी पत्नी पूनम शर्मा के पास भी चार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर 13 करोड़ 60 लाख रुपये से अधिक की जमीन है। इसमें खेती की जमीन के अलावा अन्य जमीन भी शामिल है, जो उन्होंने खरीदी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशी के नाम एक, पत्नी के नाम दो मकान

दिए गए शपथपत्र में मूलचंद शर्मा के नाम पर सेक्टर-10 में मकान नंबर 77 है। इनकी पत्नी के नाम मकान नंबर 79, सेक्टर-10 में है। साथ ही मकान नंबर 690 सेक्टर-8 में भी है।

पत्नी और बेटे के नाम एक-एक व्यावसायिक संपत्ति

मूलचंद शर्मा की पत्नी और बेटे के नाम पर एक-एक व्यावसायिक संपत्ति है। इसके अलावा इनके पास तीन कृषि भूमि हैं। इनकी पत्नी के नाम भी एक कृषि भूमि है।

छह करोड़ का लिया हुआ है ऋण

प्रत्याशी मूलचंद शर्मा द्वारा दिए गए शपथ पत्र के अनुसार करीब 6 करोड़ 30 लाख 85 हजार 336 रुपये का ऋण बैंक व अन्य जगहों से लिया हुआ है। इसमें उनके नाम पर दो करोड़ 66 लाख 34 हजार 375 रुपये हैं। उनकी पत्नी पूनम शर्मा के नाम 99 लाख रुपये का ऋण है। इसके अलावा उनके बेटे के नाम पर दो करोड़ 65 लाख 51 हजार का ऋण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed