{"_id":"6a071f19956cc8b08b06e1b5","slug":"moolchand-sharma-became-the-chairman-of-the-local-body-committee-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70071-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्थानीय निकाय समिति के अध्यक्ष बने मूलचंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्थानीय निकाय समिति के अध्यक्ष बने मूलचंद शर्मा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण की ओर से विधानसभा की विभिन्न विषय समितियों का गठन किया गया। गठित समितियों में शहरी स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं संबंधी विषय समिति की अध्यक्षता बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा को सौंपी गई। इस समिति में विधायक घनश्याम सर्राफ, राम कुमार कश्यप, प्रमोद कुमार विज, भरत सिंह बेनीवाल, रणबीर तेवतिया, मुकेश शर्मा, गोकुल सेतिया और राजेश जून को सदस्य बनाया गया है। यह समिति प्रदेश में शहरी स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े विषयों की समीक्षा और निगरानी का कार्य करेगी।इसके अलावा प्रदूषण एवं पर्यावरण संबंधी विषय समिति में भी विधायक मूलचंद शर्मा को सदस्य बनाया गया है। वहीं लोक उपक्रमों संबंधी समिति में भी मूलचंद शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।