फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Monkey menace in the NIT-5 park

Faridabad News: एनआईटी-5 के पार्क में बंदरों के आतंक

Sun, 14 Jun 2026 11:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Monkey menace in the NIT-5 park
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी-5 क्षेत्र स्थित पार्क में बंदरों की बढ़ती संख्या ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह और शाम टहलने आने वाले लोगों को लगातार बंदरों के झुंड का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पार्क में दहशत और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।


स्थानीय निवासी रूपेश का कहना है कि पिछले कुछ समय से पार्क और आसपास के इलाके में बंदरों की गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। कई बार बंदर अचानक लोगों पर झपट्टा मार देते हैं या हाथ से सामान छीन लेते हैं, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। लोगों के लिए यह स्थिति अधिक खतरनाक बनती जा रही है, क्योंकि उन्होंने डर के कारण पार्क का रुख करना ही छोड़ दिया है। कई लोग तो डर के कारण बीच रास्ते से ही लौटने को मजबूर हो जाते हैं।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी कविता का कहना है कि पार्क में टहलने आने वाले लोगों के साथ कई घटनाएं हो चुकी हैं, जहां बंदरों ने खाने-पीने का सामान और बैग तक छीन लिए। बच्चों के खेलने के दौरान भी बंदर उनके करीब आ जाते हैं, जिससे लोगों को हर समय सतर्क रहना पड़ता है। सुबह के समय जब पार्क में लोगों की आवाजाही अधिक होती है, तब स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर प्रशासन को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed