फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Money will be received on registering on Meri Fasal Mera Byora Portal

Faridabad News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने पर मिलेगा पैसा

Fri, 18 Aug 2023 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Money will be received on registering on Meri Fasal Mera Byora Portal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों की जमीन का शत प्रतिशत पंजीकरण करवाया जा रहा है, जिन किसानों ने अपनी पूरी जमीन का पंजीकरण 31 जुलाई तक करवा लिया है। उसे 100 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

जिला किसान कल्याण विभाग के अनुसार जो किसान जमीन का रजिस्ट्रेशन 31 अगस्त तक करवा लेगा। उसे भी सरकार 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी। उन्होंने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा एक ऐसा पोर्टल है। जिसमें किसानों को खुद का, फसल का और खेत का ब्योरा देना होता है। यह पोर्टल जमीन के रिकॉर्ड के साथ इंटीग्रेटेड है। इस पर रजिस्टर्ड होने के बाद खाद, बीज और कृषि उपकरणों की सब्सिडी सीधे किसान के बैंक अकाउंट में आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed