{"_id":"67ffa10919c57445ff0e536b","slug":"money-was-extorted-by-threatening-to-edit-a-woman-photo-and-make-it-viral-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते का लालच पड़ा महंगा: लाखों वसूले... जान की धमकी भी दी, फोटो एडिट कर किया बदनाम; पीड़िता ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सस्ते का लालच पड़ा महंगा: लाखों वसूले... जान की धमकी भी दी, फोटो एडिट कर किया बदनाम; पीड़िता ने सुनाई आपबीती
Wed, 16 Apr 2025 05:55 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 16 Apr 2025 05:55 PM IST
सार
फरीदाबाद में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि कुल 9 नंबरों से उन्हें कॉल आई। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में ठगी, अवैध वसूली, धमकाने और आईटी एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Meta AI
विस्तार
सेक्टर-29 क्षेत्र की एक महिला को सस्ते प्रोडक्ट देने का लिंक भेजकर डिटेल ले ली। बाद में महिला की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। महिला से 1,74,359 रुपये लेने के बाद भी आरोपी मारने की धमकी देकर और रुपये मांग रहे हैं।
विज्ञापन
महिला के कुछ परिचितों को ये अश्लील फोटो भेजने के साथ ही फेसबुक पर भी पोस्ट कर दी गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में एफआईआर दर्ज कर टीम जांच कर रही है। पुलिस को यह शिकायत सेक्टर-29 क्षेत्र में रहने वाली महिला ने दी है।
विज्ञापन
इनका कहना है कि 23 फरवरी को मोबाइल पर एक लिंक आया था। जिसमें सस्ते प्रोडक्ट मिलने के बारे में लिखा था। महिला ने लिंक पर क्लिक कर अपनी जरूरत के अनुसार, प्रोडक्ट चुने और फॉर्म को डिटेल भरकर सबमिट कर दिया। फिर एक अन्य फॉर्म खुला, जिसमें पर्सनल डिटेल भर दी।
विज्ञापन
आरोप है कि 3-4 दिन बाद इनके बैंक खाते में 2275 रुपये जमा हो गए। फिर इन्हें अलग-अलग नंबर से कॉल आने लगे और प्रोडक्ट के नाम पर रुपये मांगने लगे। महिला ने 3500 रुपये यूपीआई से जमा कर दिए। फिर इन्हें कॉल व व्हाट्सएप कॉल आने लगी। महिला की फोटो को एडिट कर अश्लील बनाकर परिचितों और दोस्तों को भेजने की धमकी देकर रुपये मांगने लगे।
बदनामी के डर से महिला डर गई और आरोपियों के कहे अनुसार रुपये ट्रांसफर करने लगी। महिला का कहना है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। महिला को भी व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेजी गई। इससे महिला काफी डर गई।
महिला ने आरोपियों के कहे अनुसार 174359 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी आरोपियों ने महिला के कुछ दोस्तों व परिचितों को ये अश्लील फोटो भेज दी। फेसबुक पर भी फोटो पोस्ट कर दी है।