{"_id":"6a0771645a33e73b1f02a757","slug":"mohana-bus-stand-built-at-a-cost-of-crores-of-rupees-has-been-closed-for-a-year-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-70095-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: करोड़ों रुपये से बना मोहना बस अड्डा एक साल से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: करोड़ों रुपये से बना मोहना बस अड्डा एक साल से बंद
विज्ञापन
विभागों की खींचतान में फंसा संचालन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। गांव मोहना में लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से तैयार कराया गया बस अड्डा पिछले करीब एक वर्ष से बंद पड़ा है। बस अड्डे पर ताला लटका हुआ है, जबकि रोडवेज विभाग की बसें अब भी मोहना अनाज मंडी में खड़ी की जा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को नई सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा और रोडवेज विभाग को भी इसका कोई फायदा मिलता दिखाई नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि बस अड्डा पूरी तरह तैयार होने के बावजूद संचालन शुरू नहीं किया गया। लंबे समय से बंद रहने के कारण भवन और परिसर में जर्जरता के संकेत भी दिखाई देने लगे हैं। रात के समय सभी रोडवेज बसों को अनाज मंडी परिसर में खड़ा किया जाता है, जिससे वहां अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है।
पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि विभाग की ओर से बस अड्डे का निर्माण कार्य पूरी तरह पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक रोडवेज विभाग की ओर से हैंडओवर संबंधी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। जैसे ही पत्र मिलेगा, उसके बाद बस अड्डे का प्रयोग रोडवेज विभाग द्वारा शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बस अड्डे की देखरेख के लिए विभाग की ओर से एक कर्मचारी भी नियुक्त किया गया है। ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से जल्द बस अड्डे का संचालन शुरू कराने की मांग की है, ताकि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सुविधा का लाभ आम लोगों को मिल सके।