फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mohan Tiwari receives 'Prakriti Prem Samman'

Faridabad News: मोहन तिवारी को मिला प्रकृति प्रेम सम्मान

Tue, 21 Jul 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Mohan Tiwari receives 'Prakriti Prem Samman'
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित न्यायालय परिसर में आयोजित समारोह में जिला बार एसोसिएशन ने एडवोकेट एवं समाजसेवी डॉ. मोहन तिवारी को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रकृति प्रेम सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें 101 पौधरोपण एवं पौधा वितरण अभियान के सफल नेतृत्व के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेश बैंसला और महासचिव टीका डागर ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान 101 पौधरोपण एवं पौधा वितरण अभियान चलाया गया। साथ ही पंचमुखी हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ, 101 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान और भव्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। डॉ. मोहन तिवारी ने बताया कि वे अब तक 10 हजार से अधिक पौधे लगा और बांट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed