{"_id":"6742604fcdf14c5dca0068f4","slug":"modern-operation-theater-will-be-ready-at-a-cost-of-rs-23-crore-faridabad-news-c-26-1-del1005-33892-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे आधुनिक ऑपरेशन थिएटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 23 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होंगे आधुनिक ऑपरेशन थिएटर
विज्ञापन
4 लाख ईएसआई कार्ड धारकों को मिलेगा लाभ, प्रथम चरण का बजट हो चुका है पास
अवध किशोर श्रीवास्तव
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक उपकरणों से लैस ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जा रहे हैं। इनके तैयार होने के बाद जिले के करीब चार लाख कार्ड धारक काे लाभ मिलेगा। इसे तैयार करने की जिम्मेदारी निगम की ओर से केंद्रीय लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। इसके लिए प्रथम चरण का बजट पास हो चुका है।
सेक्टर-8 स्थित 50 बेड के ईएसआई अस्पताल का निर्माण 40 साल पहले हुआ था। यहां बना ऑपरेशन थिएटर पुराना हो चुका है। इसे देखते हुए अस्पताल के प्रथम तल पर दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के साथ 10 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है। इसके साथ ही कार्ड धारकों के लिए कई अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराने की योजना है।
मालूम हो कि इस अस्पताल से शहर की पांच ईएसआई डिस्पेंसरी जुड़ी हुई हैं। इन डिस्पेंसरियों से भी यहां मरीजों को ऑपरेशन व अन्य उपचार के लिए रेफर किया जाता है। फिलहाल, यहां ऑपरेशन की सुविधाएं नहीं होने से एनआईटी तीन स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया जाता है। जहां पहले से ही मरीजों काे ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर बनाने का काम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) को सौंपा गया है। विभाग की टीम सर्वे कर चुकी है। लेकिन, इसके बावजूद अभी तक इसे बनाने का काम शुरू नहीं हुआ है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि करीब एक साल पहले भी अस्पताल की मरम्मत के लिए बजट पास हुआ था, लेकिन इसके बाद कुछ नहीं कराया गया।
-- --
वर्जन
अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं से लैस दो माड्यूलर ऑपरेशन थिएटर तैयार किए जा रहे हैं। इसके तैयार होने के बाद कार्ड धारकों को ऑपरेशन के लिए रेफर नहीं किया जाएगा। यहां ऑपरेशन के बाद मरीज को तमाम आधुनिक सुविधाएं दी जाएगी।
डॉ. पुनीत बंसल, चिकित्सा अधीक्षक ईएसआईसी सेक्टर 8