{"_id":"6a04ba02d1871d15bb0e53b8","slug":"mla-raises-questions-over-stalled-development-work-in-seven-villages-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69895-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सात गांवों में विकास कार्य ठप होने पर विधायक ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सात गांवों में विकास कार्य ठप होने पर विधायक ने उठाए सवाल
विज्ञापन
दिशा की बैठक में पृथला विधायक ने नगर निगम पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिला विकास एवं समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में पृथला विधायक रघुवीर तेवतिया ने नगर निगम में शामिल सात गांवों के विकास का मुद्दा उठाया। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विधायक ने चंदावली, मछगर, मुजेडी, नवादा, सोतई, साहुपुरा और मलेरना गांवों की बदहाल स्थिति पर सवाल खड़े किए।
तेवतिया ने कहा कि इन गांवों की पंचायतों के हजारों करोड़ रुपये नगर निगम को मिलने के बावजूद विकास कार्य लगभग ठप हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांवों की जमीन आईएमटी और रिहायशी सेक्टरों के लिए अधिग्रहित होने से मिली राशि गांवों के विकास पर खर्च नहीं की गई। विधायक ने आरएमसी सड़क, सीवर, स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था, श्मशान घाट, डिस्पेंसरी, स्कूल, ट्यूबवेल और लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की मांग उठाई। उन्होंने मुजेडी-नवादा सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल होने की विजिलेंस जांच की भी मांग की।