फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MLA inspected Mohana Road

Faridabad News: विधायक ने किया मोहना रोड का निरीक्षण

Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
MLA inspected Mohana Road
रोड एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। विधायक मूलचंद शर्मा ने मोहना रोड एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट और समीक्षा को लेकर बल्लभगढ़ के रेस्ट हाउस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के उपरांत विधायक ने मोहना रोड का निरीक्षण भी किया और निर्माण कार्य के दौरान आ रही विभागीय समस्याओं को मौके पर ही दूर करने के निर्देश दिए।


विधायक मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल के साथ कार्य करें और निर्माण कार्य को तेज गति से समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को यातायात जाम से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन



इस अवसर पर एसडीएम मयंक भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता एफएमडीए अंकित भारद्वाज, एसडीओ राम प्रकाश, एसडीओ रविंद्र सिंह, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय मंगला, एसडीओ एचएसवीपी राजेंद्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के एसडीओ और जेई उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed