{"_id":"64ca529a5703568e350e7c74","slug":"mission-indradhanush-campaign-will-run-from-august-7-faridabad-news-c-1-1-noi1083-781433-2023-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सात अगस्त से चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सात अगस्त से चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान
विज्ञापन
सात अगस्त से चलेगा मिशन इंद्रधनुष अभियान
बल्लभगढ़ (संवाद)। जिले में सात अगस्त से तीन माह तक छह-छह दिन के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चलेगा। इस दौरान शून्य से पांच साल तक के बच्चों का टीकाकरण होगा। महामारी के दौरान गर्भवतियों के छूटे हुए टीके भी लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रचना ने बताया कि टीकाकरण से छूट चुके बच्चों और गर्भवतियों की सूची बनाने के लिए आशा और एएनएम के जरिए डोर-टू-डोर सर्वे कराया जा रहा है। अभियान का पहला चरण सात से 12 अगस्त तक, दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तक और अंतिम चरण 16 से 21 अक्तूबर तक चलेगा। टीकाकरण का डाटा यूविन सॉफ्टवेयर पर अपलोड किया जाएगा। सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश के लाभार्थी गर्भवती व बच्चों को टीके देश में कहीं भी लगाए जा सकेंगे और उनकी एंट्री यूविन सॉफ्टवेयर में हो सकेगी।