फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants beat up a lab worker half to death for not paying for liquor

Faridabad News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशाें ने लैबकर्मी को पीटकर किया अधमरा

Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Miscreants beat up a lab worker half to death for not paying for liquor
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर हुए फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव कोराली जा रहे लैबकर्मी के ऊपर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाश युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहे थे। पैसे नहीं देने पर दोनों ने लैबकर्मी को मारपीट कर अधमरा छोड़कर फरार हो गए। थाना तिगांव पुलिस ने दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


गांव जुन्हैडा निवासी रविदत्त (50) ने बताया कि वह सूरजकुंड रोड स्थित मानव रचना विश्वविद्यालय की लैब में कार्यरत है। वह 23 अक्तूबर की रात को मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव कोराली किसी कार्य के चलते जा रहे थे। तभी गांव फौराती से करीब एक किलोमीटर आगे शराब के ठेके के पास पहुंचे तो बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उनका रास्ता रोक लिया। जोकि गांव जुन्हैड़ा निवासी रजत और पवन थे। दोनों बदमाश शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगे। जिस पर उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं। इसी बात पर दोनों बदमाशों ने उनकी मोटरसाइकिल की चाबी निकाली और उनको नीचे सड़क पर गिराकर लात घूसों से मारने लगे। एक बदमाश उनके ऊपर बैठ कर गला दबाने लगा वहीं दूसरा उसके सिर पर हेलमेट से वार करने लगा। हेलमेट टूटने पर आरोपी ने पास में पड़ी ईंट से उनके ऊपर हमला कर दिया। बदमाश उनको अधमरा समझकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह घटना आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। परिजनों ने उनको पहले बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। शनिवार को निजी अस्पताल में उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed