फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minor shooter raped, FIR registered against national shooting coach

Faridabad News: नाबालिग निशानेबाज से दुष्कर्म, राष्ट्रीय शूटिंग कोच पर एफआईआर दर्ज

Fri, 09 Jan 2026 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Minor shooter raped, FIR registered against national shooting coach
मैच डिस्कस करने के बहाने होटल बुलाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन

विरोध करने पर कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी दी
16 दिसंबर को सूरजकुंड के होटल में हुई वारदात
फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी में 6 जनवरी को दर्ज हुई एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाज को मैच डिस्कस करने के बहाने सूरजकुंड स्थित ताज होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप भारतीय शूटिंग टीम के कोच अंकुश भारद्वाज पर लगाया गया है। फरीदाबाद स्थित महिला थाना एनआईटी में 6 जनवरी को ही पॉक्सो एक्ट की धारा 6 व बीएनएस की धारा 351(2) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। महिला थाना एनआईटी की एसएचओ इंस्पेक्टर माया देवी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस को शिकायत देने वाली नाबालिग खिलाड़ी के अनुसार, साल 2017 से वह शूटिंग सीख रही है। भारतीय शूटिंग टीम के एक कोच से वह अगस्त 2025 से ट्रेनिंग ले रही है। आरोप है कि कोच उसे शूटिंग ट्रेनिंग के लिए मोहाली, पटियाला, देहरादून और दिल्ली बुलाते थे। 16 दिसंबर को खिलाड़ी का नेशनल मैच डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में था। दोपहर लगभग 12 बजे मैच खत्म हुआ और वह घर जाने लगी तो कोच ने उसे मैच डिस्कस करने के बहाने रोक लिया। दोपहर 2 बजे तक रेंज में ही कोच का इंतजार करती रही। फिर कोच ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर सूरजकुंड के ताज होटल की लॉबी में बुलाया।
विज्ञापन

खिलाड़ी के अनुसार, कोच उसे तीसरी मंजिल पर कमरे में ले गया और कुछ देर मैच डिस्कस किया। किशोरी ने कहा कि उसे घर जाना है तो कोच ने पीठ और कमर की जकड़न को दूर करने की बात कही। किशोरी ने तुरंत इसके लिए मना किया तो कोच ने उसे जबरन बेड पर गिराकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध जताया तो आरोपी ने कॅरिअर बर्बाद करने की धमकी दी। फिर खुद ही किशोरी को नीचे गाड़ी तक कोच ने छोड़ा। कई दिनों तक किशोरी गुमसुम और डरी सहमी रही। 6 जनवरी की सुबह हिम्मत कर अपनी मां को कोच की करतूत के बारे में बताया और मामला पुलिस तक पहुंचा। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed