फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mining mafia tried to crush the police team, one arrested

Faridabad News: खनन माफियाओं ने पुलिस टीम को कुचलने का किया प्रयास, एक गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 10:33 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia tried to crush the police team, one arrested
- पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर भागकर बचाई जान
विज्ञापन

- 100 मीटर पीछा कर हाईवा समेत चालक को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में रेत और मिट्टी माफियाओं के हौसले इन दिनों इतने बुलंद हैं कि वह पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूकते हैं। सोमवार रात ऐसा ही एक मामला सेक्टर-80 में सामने आया। यहां अवैध रूप से मिट्टी लेकर आ रहे हाईवा चालक को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर कूदकर अपनी जान बचाई। फिर करीब 100 मीटर तक पीछा करके आरोपी को ट्राला समेत दबोच लिया। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी दीपक से पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के अन्य साथियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सिपाही पितांबर ने थाना बीपीटीपी पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनकी टीम सेक्टर-80 स्थित डिस्कवरी सोसाइटी के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। इस दौरान उन्होंने डीपीएस चौक की ओर से तेज रफ्तार से एक हाईवा को आते देखा। ये देख टीम तुरंत सतर्क हो गई और हाईवा को रुकने का इशारा किया। वहीं चालक ने पुलिस का नाका देखकर हाईवा की रफ्तार और बढ़ा दी। सिपाही पितांबर का आरोप है कि चालक ने हाईवा से उन्हें कुचलने का प्रयास किया और नाके तोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर कूदकर अपनी किसी तरह जान बचाई और फिर हाईवा का पीछा शुरू कर दिया। करीब 100 मीटर दूर जाकर चालक को दबोच लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मूलरूप से बिहार के कैमूर निवासी दीपक बताया। वह बड़ौली में किराये के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि हाईवा में क्षमता से अधिक मिट्टी लदी थी। आशंका है कि यह मामल चोरी छिपे खनन कर कहीं पहुंचाया जा रहा था। पुलिस ने हाईवा को जब्त करने के बाद चालक व अन्य के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--
पिछले साल खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने किया था यमुना नदी का दौरा
पिछले साल खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पलवल और फरीदाबाद में यमुना नदी के किनारे जाकर खनन के हालात देखे थे। दोनों जिलों में अवैध खनन होता पाया गया था। रेत के अवैध स्टॉक और गाड़ियों के पहियों के निशान मिले थे। ऐसे में साफ हो चुका है कि यहां अवैध खनन जमकर हो रहा है। यमुना रेत के लिए कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया गया है लेकिन पर्यावरण की शर्तों को पूरा करने की वजह से अभी तक इसके तहत कार्य शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में जमकर अवैध खनन हो रहा है। रेत और मिट्टी माफिया इससे पहले एक पुलिसवाले सहित कई लोगों की जान ले चुके हैं। ये माफिया पुलिस और माइनिंग की टीम पर जानलेवा करते हुए डंपर या ट्रैक्टर चढ़ाने में देर नहीं लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले भी हो चुके हैं पुलिस पर हमले
7 मार्च 2023: तिगांव के कबूलपुर गांव में माफिया के गुर्गों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। पुलिस वाहन के आगे चार कारें लगाकर रास्ता रोककर रेत से भरे डंपरों को निकलवा दिया था। पीछा करने पर पुलिस टीम पर डंपर चढ़ाने का प्रयास किया गया था। किसी तरह उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई थी।

13 फरवरी 2021: छायंसा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से यमुना से रेत लेकर आ रहे लोगों को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed