फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mining department team attacked, attempt to crush them with a truck

Faridabad News: खनन विभाग की टीम पर हमला, ट्रक चढ़ाकर कुचलने का प्रयास

Sat, 01 Nov 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mining department team attacked, attempt to crush them with a truck
टीम ने भारी वाहनों की जांच के लिए लगाया था नाका, एक कर्मचारी का गला दबायाअमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। पाली क्रशर जोन में बृहस्पतिवार रात खनन विभाग की टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खनन अभियंता ने दी शिकायत में बताया कि पाली क्रशर जोन में जांच के दौरान दो युवकों ने विभागीय कर्मचारियों पर हमला करने के साथ ट्रक चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। घटना के समय टीम ने बिना इंटर स्टेट ट्रांजिट पास के चल रहे भारी वाहनों की जांच के लिए नाका लगाया हुआ था। आरोपियों ने हमले के दौरान एक कर्मचारी का गला दबाकर हत्या का प्रयास भी किया। डबुआ थाना पुलिस ने मोहताबाद निवासी अनूप भड़ाना और अमित उर्फ अमित प्रधान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस चौकी के पास हुई वारदात

खास बात यह है कि यह पूरी घटना पाली स्थित पुलिस चौकी के पास घटी। खनन विभाग के एक कर्मचारी ने बताया कि सुरक्षा कारणों से टीम ने चौकी के निकट नाका लगाया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति में पुलिस की मदद मिल सके। इसके बावजूद ट्रक पर सवार खनन माफिया बेखौफ होकर मारपीट करते रहे।
विज्ञापन


बिना पास के रोजाना गुजरते हैं भारी वाहन

खनन एवं भू-विज्ञान विभाग के अनुसार, पाली क्रशर जोन में रोजाना करीब 70 भारी वाहन बिना आईएसटीपी पास के आने-जाने की कोशिश करते हैं। यह पास हरियाणा सरकार ने दो महीने पहले अनिवार्य किया था ताकि अवैध खनन पर रोक लगाई जा सके। इसके तहत वाहन में लदे पत्थरों की पूरी जानकारी जैसे खनन स्थल, लाइसेंस और रूट दर्ज रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन विभागीय टीमों का कहना है कि खनन माफिया इस नियम की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। रोकने पर आसपास के इलाकों से लोग एकत्र होकर कर्मचारियों से मारपीट करते हैं। इससे सरकारी टीमों के लिए अवैध खनन पर नियंत्रण बड़ी चुनौती बन गया है।


अधिकारियों में रोष, सुरक्षा की मांग

घटना के बाद खनन विभाग के अधिकारियों में गहरा रोष है। कर्मचारियों ने कहना है कि जब पुलिस चौकी के पास ही माफिया हमला कर सकते हैं तो बाकी इलाकों में उनकी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि जांच टीमों के साथ स्थायी रूप से पुलिस बल की तैनाती की जाए, ताकि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुरक्षित माहौल में की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed