फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minimum temperature drops to 5 degree Celsius

Faridabad News: न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा

Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature drops to 5 degree Celsius
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। शुक्रवार शाम को आई आंधी और बारिश के बाद शनिवार को लू से शहरवासियों को राहत मिली। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। शनिवार दोपहर में अधिकतम तापमान भी 2.6 डिग्री नीचे आया। पूरे दिन बादलों की आवाजाही के बीच शाम को चली ठंडी हवाओं और कहीं-कहीं बूंदाबादी ने कुछ राहत दी।

शहर में शुक्रवार को सबसे अधिक गर्म दिन 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस दौरान लू ने लोगों को परेशान किया था। शाम को चली 76 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं ने मौसम बदल दिया। अगले दिन न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 24 घंटे में करीब 5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। वहीं, शनिवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही और सूरज की तेज गर्मी से बचाव हुआ। हालांकि, दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ा लेकिन हवाओं के चलने से अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 24 घंटे में 2.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। हालांकि, शाम को फिर से मौसम बदला और कुछ देर के लिए 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के छींटे भी पड़े। मौसम बदलने से गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हल्के बादलों की आवाजाही हो सकती है। हालांकि, दोपहर में तापमान में फिर से एक से दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने के संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed