फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minimum temperature drops by five degrees in seven days; mornings and evenings turn colder.

Faridabad News: सात दिन में पांच डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान, सुबह-शाम बढ़ी ठंड

Tue, 27 Oct 2026 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature drops by five degrees in seven days; mornings and evenings turn colder.
- बृहस्पतिवार को बारिश के आसार, दिन के तापमान में भी आ सकती है गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिले में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास बढ़ गया है। पिछले सात दिनों में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एक सप्ताह पहले तक न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था, जो अब घटकर 17 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने से दिन के तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं।



सुबह जल्दी दफ्तर जाने वाले और मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। देर रात घर लौटने वालों को भी ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, स्कूल जाने वाले बच्चों की दिनचर्या में भी बदलाव दिखने लगा है। हालांकि, दोपहर में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को अभी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। जिले में अधिकतम तापमान फिलहाल 33 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को संभावित बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है। इसके 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने के आसार हैं। इससे दिन के समय भी मौसम सुहावना हो सकता है। तापमान में और गिरावट आने से सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed