फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Minimum temperature dropped by 13 degrees in four days, chances of rain for two days

Faridabad News: चार दिन में 13 डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान, दो दिन बारिश के आसार

Thu, 29 Feb 2024 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 29 Feb 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature dropped by 13 degrees in four days, chances of rain for two days
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते लौटी ठंड, थोड़ी धूप भी खिली रही
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते फिर से ठंड लौटने लगी है। चार दिन में न्यूनतम तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विभाग ने एक से दो मार्च को तेज बारिश की संभावना जताई है।
तेज धूप के साथ बृहस्पतिवार को लोगों की सुबह की शुरुआत हुई। कोहरा नहीं होने से मौसम साफ रहा, जिससे वाहन चालकों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। लोगों ने धूप का आनंद लिया। हालांकि सुबह-शाम के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते पिछले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि जिले शुक्रवार और शनिवार को बादल छाए रहेंगे। दो दिन तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed