फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Millions of liters of water is wasted every day due to leakage

लीकेज से प्रतिदिन लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Tue, 15 Dec 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Millions of liters of water is wasted every day due to leakage
लीकेज से प्रतिदिन लाखों लीटर पानी हो रहा बर्बाद
विज्ञापन

फरीदाबाद। एक ओर जहां शहर में पेयजल संकट बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में किसानों की फसल पानी के कारण बर्बाद हो रही है। दरअसल मामला ग्रेटर फरीदाबाद के गांव लालपुर से गुजर रही रेनीवेल लाइन का है। विगत कई माह से लीकेज के कारण प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
ग्रेटर फरीदाबाद के गांव लालपुर में रेनीवेल परियोजना के तहत ट्यूबवेल से फरीदाबाद की शहरी आबादी को जलापूर्ति की जाती है। इसके अंतर्गत दर्जनभर ट्यूबवेल से पानी बूस्टिंग स्टेशन पर एकत्रित कर उसे अंडरग्राउंड पाइप लाइन द्वारा शहर के विभिन्न क्षे़त्रों में बनाए गए वाटर टैंक में भेजा जाता है जहां से कॉलोनियों एवं सेक्टरों में जलापूर्ति की जाती है। अंडरग्राउंड पाइप लाइन कहीं न कहीं लीकेज होती रहती है। इसी से लाखों लीटर व्यर्थ बह जाता है।
विज्ञापन

लालपुर के किसान सुनील चौहान ने बताया कि रेनीवेल परियोजना के तहत लगाए गए ट्यूबवेल की अंडरग्राउंड पाइपलाइन में पिछले 6 महीने से लीकेज है। इस कारण उनकी गेहूं की फसल खराब हो गई है। संबंधित अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले में संयुक्त आयुक्त प्रशांत अटकान ने बताया कि मामले का संज्ञान लिया जाएगा। इसके लिए ग्रेटर फरीदाबाद के संबंधित अधिकारी से बात करने के बाद समस्या का जल्द समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed