{"_id":"6ae24bd5366e9df516050957","slug":"middle-income-families-will-also-be-able-to-avail-the-benefits-of-the-chirayu-scheme-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83967-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मध्यम आय वर्ग के परिवार भी उठा सकेंगे चिरायु योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मध्यम आय वर्ग के परिवार भी उठा सकेंगे चिरायु योजना का लाभ
विज्ञापन
एक नवंबर से तीन लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवार भी जुड़ सकेंगे योजना से
सालाना चार से पांच हजार रुपये देना होगा प्रीमियम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महंगे इलाज के खर्च से राहत पाने के लिए अब मध्यम आय वर्ग के परिवार भी चिरायु स्वास्थ्य योजना से जुड़ सकेंगे। हरियाणा दिवस यानी एक नवंबर से योजना का दायरा बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत तीन लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले परिवार निर्धारित प्रीमियम देकर योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना में शामिल परिवारों को सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में सालाना पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
नई व्यवस्था के तहत तीन लाख रुपये से अधिक और छह लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों को चार हजार रुपये सालाना प्रीमियम देना होगा। वहीं, छह लाख रुपये से अधिक आय वाले परिवारों के लिए सालाना प्रीमियम पांच हजार रुपये निर्धारित किया गया है। पात्रता का निर्धारण परिवार पहचान पत्र में दर्ज वार्षिक आय के आधार पर किया जाएगा। सूचीबद्ध अस्पतालों में निर्धारित उपचार पैकेज के अनुसार इलाज कराया जा सकेगा।
पुरानी श्रेणी में घटे थे कार्डधारक
चिरायु एक्सटेंशन योजना की पुरानी आय श्रेणी में फरीदाबाद में कार्डधारकों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई थी। मई 2026 के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2025 में जिले में इस श्रेणी के 921 कार्डधारक थे, जबकि मई 2026 तक यह संख्या घटकर 461 रह गई थी। हालांकि, ये आंकड़े पुरानी आय श्रेणी से संबंधित हैं और नई श्रेणी में शामिल होने वाले परिवारों की संख्या नहीं दर्शाते।
विज्ञापन
योजना का दायरा बढ़ने से मध्यम आय वर्ग के परिवारों को भी महंगे इलाज के खर्च से राहत मिलेगी। - डॉ. विकास गोयल, कार्यवाहक प्रधान चिकित्सा अधिकारी