फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mewat connection of Delhi blast comes to light

Faridabad News: दिल्ली धमाके का सामने आया मेवात कनेक्शन

Wed, 12 Nov 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mewat connection of Delhi blast comes to light
जिस आई20 कार से दिल्ली में सोमवार शाम धमाका हुआ वो मेवात से चली और फरीदाबाद आई
विज्ञापन

यहां धौज इलाके से होकर ही ये कार आगे बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में प्रवेश कर गई
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके में फरीदाबाद के साथ ही मेवात कनेक्शन भी सामने आया है। जांच एजेंसियों की ओर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच कर कार के दिल्ली लाल किले तक पहुंचने के रूट की जांच की गई।
आधिकारिक सूत्रों की मानें तो ये कार सोमवार को मेवात के इलाके से चली। वहां से इस कार में पुलिस से बचकर भाग रहे अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉ. उमर और उनके दो साथी सवार हुए थे। इसके बाद ये कार मेवात से आगे फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। फरीदाबाद के धौज व पाली इलाके के रूट से होकर ही ये कार आगे बढ़ी। खास बात ये है कि धौज का ये वही इलाका है जहां पर 8 नवंबर शनिवार से पुलिस जम्मू एंड कश्मीर पुलिस के साथ ही फरीदाबाद पुलिस की टीम सक्रिय थी। यहां पर ये संयुक्त टीम इसी आतंकी मॉड्यूल को लेकर रेड व सर्च अभियान चला रही थी। शनिवार को भी पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से क्रिनकॉव (Krinkov) असाल्ट राइफल, 3 मैग्जीन, 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस व दो मैग्जीन बरामद किये। इसके बाद रविवार 9 नवंबर को भी पुलिस ने गांव धौज से फतेहपुर तगा रोड पर अल फलाह यूनिवर्सिटी के पास बने एक कमरे से आईईडी बनाने के लिए विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ लगभग 358 किलोग्राम (अमोनिया नाइट्रेट) व अन्य सामग्री कैमिकल, ज्वलनशील पदार्थ, बिजली के सर्किट, बैटरी, वायर, रिमोट कंट्रोल, टाइमर, मेटल सीट आदि बरामद किये। सोमवार 10 नवंबर की दोपहर भी संयुक्त टीम ने गांव फतेहपुर तगा स्थित डहर कॉलोनी से लगभग 2563 किलोग्राम विस्फोटक/ज्वलनशील पदार्थ बरामद किया।
विज्ञापन

इलाके में पुलिस की बड़े स्तर पर चल रही कार्रवाई के बावजूद डॉ. उमर व उसके साथी आई20 कार में विस्फोटक लेकर इसी इलाके से होकर गुजरे। यहां से आगे ये आरोपी फरीदाबाद के अलग-अलग इलाकों से होकर दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर पहुंचे और वहां से दिल्ली में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed