फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Metro will pass through Pyali Chowk only

प्याली चौक से होकर ही गुजरेगी मेट्रो

Thu, 29 Jul 2021 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Metro will pass through Pyali Chowk only
फरीदाबाद। प्याली चौक मेट्रो स्टेशन को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर विराम लगाने हुए एनआईटी से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो की डीपीआर में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। जो स्थिति 16 मार्च, 2021 को थी, आज भी वही है। उन्होंने कहा कि रूट को लेकर अफवाह फैलाने वाले सावधान रहें। यह बातें बृहस्पतिवार को उन्होंने प्याली चौक पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तीन-चार दिन से सोशल मीडिया पर फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में खबरें चल रही हैं कि प्याली चौक को मेट्रो स्टेशन के मैप में नहीं दर्शाया जा रहा है। एनआईटी विधानसभा को बेहतर करने के लिए वह लगातार चंडीगढ़ में एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर के चक्कर काटते हैं। एनआईटी 86 के विकास के लिए योजनाओं को पास करवाते हैं, लेकिन उनके इलाके के बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्हें इसी में मजा आता है कि विकास उनके इलाके में न पहुंचे। विरोधियों को आगाह किया कि वे राजनीति करें, लेकिन जो विकास कार्य इस इलाके की जनता के लिए किए जा रहे हैं उनमें रोड़े ने डालें।
विज्ञापन

साल 2020 में तय हुए थे तीन रूट
विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि साल 2020 में डीएमआरसी ने एचएमआरटीसी को तीन रूट बनाकर दिए। तीनों रूट में प्याली चौक मेट्रो स्टेशन का नाम नहीं था। इसकी सूचना उनको विधानसभा की कमेटी में मिली, जबकि विधायक बनने से पहले उन्होंने लोगों से प्याली चौक तक मेट्रो लाने का वादा किया था। उन्होंने सभी दस्तावेज इकट्ठा कर मुख्यमंत्री को पत्र द्वारा अवगत कराया। इसकी प्रति कैबिनेट मूलचंद शर्मा, निदेशक नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग, मुख्य प्रशासक नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग, उपायुक्त फरीदाबाद, प्रशासक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को दी। उन्होंने पत्र लिखकर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर को अवगत कराया और मेट्रो को प्याली चौक पर लाने का आग्रह किया। जुलाई 2021 को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजेश खुल्लर से भी मिले और फाइल को आगे बढ़ाया। 16 मार्च, 2021 को एचएमआरटीसी ने डीएमआरसी को पत्र लिखकर अवगत कराया कि हरियाणा सरकार द्वारा नई डीपीआर तैयार कर तीन स्टेशन जो कि भगत सिंह मार्ग, प्याली चौक व बाटा चौक होंगे। इसकी अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह सारी कवायद केवल इसलिए की गई जिससे प्याली चौक पर मेट्रो को लाकर तीन विधानसभाओं एनआईटी 86 बल्लभगढ़ और बड़खल के लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके। इस कार्य में सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed