{"_id":"5f15d4c48ebc3e9f70083652","slug":"merit-based-admission-conduct-in-jc-bose-university-faridabad-news-noi5246013187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षा से नहीं योग्यता के आधार पर मिलेगा दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षा से नहीं योग्यता के आधार पर मिलेगा दाखिला
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी है। विवि ने दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा प्रक्रिया को भी रद्द कर दिया है। इन पाठ्यक्रमों में दाखिला अब मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसके साथ ही पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को भी 15 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
नए सत्र में दाखिलों से संबंधित यह निर्णय सोमवार को यहां कुलपति प्रो दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में लिया गया। निदेशक (दाखिला) डॉ. मनीशा गर्ग ने बताया कि लगभग सभी प्रमुख बोर्डों द्वारा 12वीं कक्षा के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं या एक या दो दिन में घोषित किए जाने हैं, इसलिए अब विश्वविद्यालय के पास विद्यार्थियों को दाखिल करने के लिए प्रवेश परीक्षा के अलावा एक अन्य विकल्प उपलब्ध है। इसलिए, प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के बजाय बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर दाखिला किया जा सकता है। इस दौरान बैठक में विश्वविद्यालय के सभी डीन, चेयरपर्सन और अन्य संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। कुलसचिव डॉ. एसके गर्ग भी बैठक में उपस्थित थे।
इस तरह होगा अकादमिक कैलेंडर
डीन (अकादमिक) डॉ. विकास तुर्क द्वारा मौजूदा विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित अकादमिक कैलेंडर पर भी बैठक में चर्चा की गई और इसे स्वीकृत किया गया। अकादमिक कैलेंडर के अनुसार विषम सेमेस्टर 20 जुलाई से शुरू होगा और 27 नवंबर, 2020 तक चलेगा। विश्वविद्यालय द्वारा प्रेक्टिकल कक्षाओं का आयोजन 1 से 27 नवंबर, 2020 तक किया जाएगा। फाइनल प्रयोगात्मक परीक्षाएं 1 दिसंबर से 7 दिसंबर, 2020 तक आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षाएं 14 दिसंबर, 2020 से शुरू की जाएगी। इसके बाद, अगले सेमेस्टर को 11 जनवरी, 2021 से निर्धारित किया गया है।