फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Menace of stray dogs in Sector-76; 3,000 families distressed.

Faridabad News: सेक्टर-76 में लावारिस कुत्तों का आतंक, तीन हजार परिवार परेशान

Mon, 12 Oct 2026 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Menace of stray dogs in Sector-76; 3,000 families distressed.
लोगों पर हमले का खतरा, आरडब्ल्यूए ने राज्यमंत्री राजेश नागर के सामने उठाया मुद्दा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके आक्रामक व्यवहार से करीब तीन हजार परिवार परेशान हैं। सेक्टर के विभिन्न ब्लॉक और गलियों में घूमने वाले कुत्तों के कारण लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रात के समय कुत्तों के वाहन चालकों के पीछे दौड़ने से सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है।

आरडब्ल्यूए की ओर से कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। अब इस मामले को राज्यमंत्री राजेश नागर के संज्ञान में लाया गया है। आरडब्ल्यूए सेक्टर-76 के प्रधान विनोद कुमार नागर ने बताया कि क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये कुत्ते अचानक लोगों के पीछे दौड़ने लगते हैं और कई बार हमला करने की स्थिति पैदा हो जाती है। इससे सुबह-शाम टहलने और जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों में डर बना रहता है। रात में दोपहिया वाहन चालकों के पीछे कुत्तों के दौड़ने से संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद में पार्कों की कमी के कारण बच्चे सड़कों पर खेलने को मजबूर हैं। ऐसे में लावारिस कुत्तों से बच्चों को विशेष खतरा रहता है। महिलाओं और बुजुर्गों को भी इनकी वजह से परेशानी झेलनी पड़ रही है। आरडब्ल्यूए ने नगर निगम से कई बार शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विनोद नागर के अनुसार, राज्यमंत्री राजेश नागर के सामने मामला उठाने के बाद उन्होंने अधिकारियों से बातचीत कर समस्या पर ध्यान देने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए उपप्रधान शमशेर सिंह कादियान सहित रणवीर डागर, ऋषि त्यागी, तेजवीर और रमेश उनियाल ने भी चिंता जताते हुए नगर निगम से नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed