फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mehtab's drug connection revealed

मेहताब के ड्रग्स कनेक्शन का खुलासा

Fri, 18 Sep 2020 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Mehtab's drug connection revealed
फरीदाबाद। खुद को मणिपुर का आईपीएस बताने वाले वाहन चोर अबंग मेहताब और उसके साथी कबीर खान का ड्रग्स कनेक्शन भी सामने आया है। पुलिस ने दिल्ली की फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित इनके ठिकानों से नशे के लिए प्रयोग होने वाले 70 हजार ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड कैप्सूल बरामद किए हैं। बाजार में इनकी कीमत 7 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब इस दिशा में भी काम कर रही है कि अबंग मेहताब लग्जरी गाड़ियां चुराने के साथ ड्रग्स की तस्करी में भी शामिल था।
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ एसीपी आदर्शदीप ने बताया कि 10 सितंबर को एनसीआर से लग्जरी गाड़ियां चुराने के आरोप में अबंग मेहताब व उसके साथी कबीर खान को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार किया था। आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ के बाद दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अबंग मेहताब के ठिकाने पर दबिश दी। वहां से ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस पीआरओ ने बताया कि मेहताब चोरी की लग्जरी वाहनों में ही इन ड्रग्स को भारत-बर्मा सीमा पर स्थित मोरेह बाजार तक पहुंचाता था। थोक में ड्रग्स खरीदने के लिए अबंग मेहताब ने डॉक्टर का फर्जी आईडी कार्ड भी बनवा रखा था।
विज्ञापन

इंफाल एयरपोर्ट से दबोचा
अबंग मेहताब का साथी
- फरीदाबाद पुलिस ने रनवे से उड़ने को तैयार हवाई जहाज को रुकवाया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अबंग मेहताब के नेटवर्क की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 पुलिस ने उसके दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को इंफाल एयरपोर्ट से दबोचा गया। वह कोलकाता भागने के लिए हवाई जहाज में सवार हो चुका था। पुलिस ने सीआईएसएफ की मदद से उड़ान भरने के लिए तैयार खड़े हवाई जहाज को रनवे पर ही रुकवा लिया। मेहताब के दूसरे साथी को उसके गांव लीलोंग से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी विमल राय ने बताया कि मणिपुर में दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने मणिपुर में स्थानीय पुलिस की मदद से गांव चोबाक लीलोंग, जिला थैबल से मेहताब के साथी मोहम्म्द असकर को भी गिरफ्तार किया है। उसके पकड़े जाने की सूचना दूसरे साथी अरिबम गुनानांडा को मिल गई थी। वह इंफाल के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर एक बजे की फ्लाइट से कोलकाता भागने की कोशिश कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीआईएसएफ के मदद से कोलकाता जाने वाले हवाई जहाज को रनवे पर रुकवाकर उसे दबोच लिया।

पुलिस के मुताबिक, अरिबम गुनानांडा व मोहम्मद असकर चोरी की गाड़ियों को पूर्वोत्तर में खपाते थे। इसके लिए वे खरीदारों से व्हाट्स एप से संपर्क करते थे। चोरी के वाहनों की सीधे डिलीवरी दे दी जाती थी। महंगी लग्जरी गाड़ियों को ये एक से ढाई लाख रुपये में बेच देते थे। इधर, पुलिस ने अबंग मेहताब व कबीर खान समेत उसके दोनों साथियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। इनसे वाहन चोरी के मामले में अन्य बदमाशों की संलिप्तता और ड्रग्स के नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed