{"_id":"69879c31e9ddcef5d60bd1ef","slug":"meghalaya-pavilion-attracts-tourists-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62303-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पर्यटकों को भा रहा मेघालय मंडप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पर्यटकों को भा रहा मेघालय मंडप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सूरजकुंड मेले में मेघालय को उत्तर प्रदेश के साथ थीम राज्य के रूप में चुना गया है। मेले में मेघालय की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति, व्यंजन और अद्वितीय शिल्प कौशल का प्रदर्शन किया जा रहा है। मेघालय की संस्कृति और विरासत की थीम पर डिजाइन किया गया मेघालय मंडप वहां की कलात्मक और उत्कृष्टता का शानदार प्रतिनिधित्व कर रहा है।
मेघालय मंडप में विभिन्न प्रकार की स्टालें सजाई गई हैं, जो मेघालय के विश्व प्रसिद्ध शिल्प का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। मेघालय मंडप में लकड़ी के सामान सहित पीतल आदि से निर्मित सामान मेले की खूबसूरती को बढ़ा रहे हैं। मेघालय मंडप का एक प्रमुख आकर्षण यहां के पारंपरिक व्यंजन है, जो आगंतुकों को मजेदार जायके का स्वाद दे रहे हैं।