फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Meetings to discuss the development of the wards will begin today.

Faridabad News: वार्डों के विकास के लिए आज से शुरू होगा बैठकों का दौर

Thu, 29 Jan 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Meetings to discuss the development of the wards will begin today.
स्थानीय निवासियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना है मुख्य उद्देश्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम फरीदाबाद ने नागरिक सहभागिता को सशक्त बनाने के लिए कमर कस ली है। एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर एवं निगम सचिव डॉ. विजयपाल यादव ने घोषणा की है कि शहर के वार्ड नंबर 1 से 46 तक एरिया सभाओं का गठन कर बैठकों का आयोजन शुरू किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को शहर के 20 वार्डों में बैठकों का आयोजन होगा। जबकि वार्ड नंबर 44 के लिए 31 जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। प्रशासन का मानना है कि शहर के विकास में जब तक आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी तब तक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पाएगा। डॉ. यादव ने बताया कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना है। इन बैठकों में निगम के जूनियर इंजीनियर, क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी कार्यालय के कर्मचारी, सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है ताकि जनता की समस्याओं का मौके पर ही संज्ञान लिया जा सके।
विज्ञापन


ज्यादातर बैठकें सुबह 11 बजे आयोजित की जाएंगी। वार्ड 37 व 39 की बैठक वार्ड कार्यालय सेक्टर-7 कल्पना धर्मकांटा के सामने और वार्ड 37 की बैठक मकान नंबर 147 के सामने, सेक्टर-9 में होगी। वहीं ग्रेटर फरीदाबाद वार्ड 38 की बैठक बरात घर बडौली पहलादपुर रोड और वार्ड 34 की बैठक सचिवालय ग्राम भूपानी में आयोजित होगी। बल्लभगढ़ क्षेत्र में वार्ड 41 की बैठक दशहरा मैदान, वार्ड 45 की बैठक नवजीवन स्कूल हरि विहार और वार्ड 46 की बैठक भीम बाग कम्युनिटी सेंटर में होगी। वहीं अन्य वार्डों में शामिल वार्ड 16, वार्ड 22 शिव दुर्गा विहार, वार्ड 10 डबुआ मंडी, वार्ड 9 जवाहर कॉलोनी और वार्ड 7 नंगला एनक्लेव समेत अन्य क्षेत्रों में भी निर्धारित स्थानों पर बैठकें होंगी। वार्ड 44 के निवासियों के लिए बैठक 31 जनवरी को सुबह 11 बजे पंचायत वाटिका चंदावली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठकों के लिए मुख्य एजेंडा तय

इन बैठकों का एजेंडा मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा और लाभार्थियों के सत्यापन पर केंद्रित है, इनमें वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के लिए पात्र लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लाभार्थियों की पात्रता की जांच और वेरिफिकेशन के साथ एरिया सभा की अनुमति से सफाई, सीवर, सड़कों और प्रकाश व्यवस्था जैसे निगम से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा की जा सकती है।


10 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य

नियमों के मुताबिक किसी भी एरिया सभा की बैठक की कार्यवाही को वैध मानने के लिए उस क्षेत्र के कुल मतदाताओं में से कम से कम 10 प्रतिशत की उपस्थिति अनिवार्य है। निगम ने अपील की है कि लोग भारी संख्या में आएं ताकि कोरम पूरा हो सके और वार्ड के विकास कार्यों पर मोहर लग सके। अब गली-मोहल्ले के लोग खुद तय करेंगे कि उनके क्षेत्र में विकास की प्राथमिकताएं क्या होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed