फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Meditation, yoga and fasting are necessary for a healthy body: Mansukh Mandaviya

स्वस्थ शरीर के लिए ध्यान, योग और उपवास जरूरी : मनसुख मंडाविया

Thu, 06 Mar 2025 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Meditation, yoga and fasting are necessary for a healthy body: Mansukh Mandaviya
ईएसआईसी में उन्नत मशीनों से होगी कैंसर की जांच, केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

केंद्रीय श्रम मंत्री ने विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया
डिजिटल मैमोग्राफी, 1000 एमए डिजिटल रेडियोग्राफी फ्लोरोस्कोपी और वायरस का पता लगाने वाली सेवाओं का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में उन्नत चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ किया। अस्पताल में अब उन्नत डिजिटल मैमोग्राफी, 1000 एमए डिजिटल रेडियोग्राफी फ्लोरोस्कोपी (डीआरएफ) प्रणाली और वायरस का पता लगाने के लिए अगली पीढ़ी की अनुक्रमण सेवाएं शुरू हो गई हैं। उद्घाटन अवसर पर आयोजित एक सम्मेलन में उन्होंने भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत देश की स्वास्थ्य सेवा बेहद उन्नत थी। उन्होंने चरक, सुश्रुत और धन्वंतरि का उदाहरण देते हुए बताया कि प्राचीन काल में ही हमारे देश में स्वास्थ्य सेवा ज्ञान की समृद्ध विरासत थी। उन्होंने शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए निवारक देखभाल के हिस्से के रूप में ध्यान, योग और उपवास को अपनाने पर भी जोर दिया। केंद्रीय श्रम मंत्री ने देशभर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करके निवारक स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने में आरोग्य भारती की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ

केंद्रीय श्रम मंत्री ने कहा कि भारतीय चिकित्सा परंपरा में धन्वंतरि का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने कहा कि आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के साथ पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों का समन्वय स्वास्थ्य क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने में सहायक होगा। सेमिनार में डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, छात्रों, श्रमिकों, औद्योगिक संघों और आरोग्य भारती के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा विस्तार
केंद्रीय श्रम रोजगार मंत्री ने डिजिटल मेमोग्राफी सेवाएं, 1000 एमए डिजिटल रेडियोग्राफी फ्लोरोस्कोपी (डीएफआर) प्रणाली और अगली पीढ़ी की अनुक्रमण सेवाओं का उद्घाटन किया। डिजिटल मेमोग्राफी मशीन से अब स्तन रोगों, विशेष रूप से स्तन कैंसर की उच्च-रिजॉल्यूशन इमेजिंग संभव हो सकेगी। वहीं, 1000 एमए डिजिटल रेडियोग्राफी फ्लोरोस्कोपी (डीआरएफ) प्रणाली उच्च गुणवत्ता वाली एक्स-रे रेडियोग्राफी और रेडियोलॉजिकल जांच के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इसके अलावा अगली पीढ़ी का अनुक्रमण अनुप्रयोग ऑन्कोलॉजी, आरएनए अनुक्रमण और रोग जनकों की पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इन सेवाओं से बीमित श्रमिकों और उनके आश्रितों को उन्नत चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed