फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medicines will be available till 9 pm in ESIC Medical College and Hospital

फरीदाबाद: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रात 9 बजे तक मिलेंगी दवाइयां

Thu, 09 Feb 2023 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
Medicines will be available till 9 pm in ESIC Medical College and Hospital
- आयोजित बैठक में छह मुद्दों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में दवाइयों के लिए मरीजों को अब ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। मरीज अब रात नौ बजे तक अस्पताल में दवाई ले सकते हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल में हुई सुविधा समागम बैठक में इसे मंजूरी दी गई। इससे हजारों को लाभ होगा।

एनआईटी-3 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोजाना करीब चार हजार मरीज इलाज के लिए आते हैं। अस्पताल में विभिन्न विभागों की करीब 25 ओपीडी हैं जबकि करीब 10 दवा वितरण केंद्र हैं। इस कारण केंद्र पर सुबह से शाम तक मरीजों की भारी भीड़ रहती है। मरीजों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। पहले दवा वितरण का समय सुबह नौ से चार बजे तक था। इस कारण कई मरीजों को बिना दवाई लिए ही वापस घर लौटना पड़ता था। इससे उन्हें काफी दिक्कत होती थी। बृहस्पतिवार को अस्पताल में आयोजित बैठक में इस मुद्दे के साथ ही अस्पताल में आईवीएफ की सुविधा शुरू करना, बेसमेंट में लोहे की ग्रिल की मरम्मत शुरू कराना, दवाइयां वितरण का समय, मेट्रो मोड़ के समीप ईएसआईसी को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत आदि पर चर्चा की गई। सुविधा समागम कमेटी सदस्य बेचू गिरी ने बताया कि दवा वितरण केंद्र पर मरीजों को दी जाने वाली दवाइयों का मुद्दा उठाया गया। उन्होंने कहा कि दवा वितरण का समय चार बजे तक होने की वजह से मरीजों को बिना दवा के वापस लौटना पड़ता है। इसके अलावा डॉक्टर मरीज को दवाई लिख देते हैं लेकिन काउंटर पर उन्हें ये नहीं बताया जाता कि कौन सी दवा कैसे खानी है। इसके लिए उन्हें फिर दोबारा डॉक्टर के पास जाना पड़ता है। कई बार काउंटर पर बिना डॉक्टर से पूछे दूसरे सॉल्ट की दवाइयां थमा दी जाती हैं। इसके लिए फिर उसे डॉक्टर के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस पर डॉ. पांडे ने कहा कि फार्मासिस्ट द्वारा काउंटर पर उपलब्ध दवाइयों की लिस्ट रोजाना डॉक्टर को भेजी जाएगी। वहीं दवा डॉक्टर लिखेंगे। ओपीडी में रहने वाले डॉक्टरों की लिस्ट रोजाना ओपीडी ब्लॉक में लगी टीरी स्क्रीन पर डिसप्ले की जाएगी। जिससे मरीजों को पता चल सकेगा कि कौन डॉक्टर किसी दिन ओपीडी में है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. प्रवीण मलिक ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए लगातार काम किया जा रहा है। डॉ. पांडे ने कहा कि हमारा प्रयास मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस पर लगातार काम किया जा रहा है। इस अवसर पर उप स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. निशा रजनी, वरिष्ठ ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार रॉय, वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके सिंह, डॉ. जसवंत सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed