फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Medical store sealed for selling MTP kit

Faridabad News: एमटीपी किट बेचने पर मेडिकल स्टोर किया सील

Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Medical store sealed for selling MTP kit
एफडीए टीम की ओर से चलाया गया डिकॉय ऑपरेशन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) टीम ने डिकॉय ऑपरेशन (नकली ग्राहक बनकर) के तहत एक दुकान पर छापेमारी की। दुकान पर बिना किसी पंजीकृत मेडिकल प्रैक्टिशनर की पर्ची और बिना कैश मेमो के एमटीपी किट बेची जा रही थी। तलाशी के दौरान दुकानदार किट का कोई क्रय-विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद दुकान को सील कर दिया गया।

मेसर्स शर्मा मेडिकोस, प्लॉट नंबर 640, मस्जिद रोड, दयाल नगर, बदरपुर बॉर्डर के पास स्थित दुकान पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन टीम के निरीक्षण के दौरान फर्म के प्रोप्राइटर के पिता मोहन लाल उपस्थित मिले, जिन्होंने डिकॉय ग्राहक को एमटीपी किट दी, जिस पर टीम ने मौके पर छापा मारा। तलाशी के दौरान डिकॉय को दी गई एमटीपी किट काउंटर से बरामद की गई। मांग करने पर मोहन लाल उस किट का कोई भी क्रय-विक्रय रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सके।
विज्ञापन


बरामद की गई एमटीपी किट को औषधि अधिनियम के तहत फॉर्म-16 के माध्यम से जब्त किया गया और इसे सीजेएम फरीदाबाद की अदालत में पेश करके इसके कस्टडी आदेश प्राप्त कर लिए गए हैं। जिसके बाद दुकान को औषधि अधिनियम की धारा 22(1)(d) के तहत सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed