{"_id":"6a6e283690ef3e28f602f1d1","slug":"mediation-for-the-nation-30-campaign-launched-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76387-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान शुरू
विज्ञापन
आपसी सहमति से विवाद निपटाने पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) ने राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान के तहत जिले में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डीएलएसए संदीप कुमार गर्ग के मार्गदर्शन में इस अभियान का उद्देश्य लोगों को मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्रेरित करना है।
डीएलएसए के सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण और सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 1 अगस्त से 30 सितंबर तक मध्यस्थता योग्य मामलों की पहचान की जाएगी, जबकि 1 अक्टूबर से अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा।