फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Meaningful efforts are continuing to make Lakhpati Didi: Krishnapal Gurjar

लखपति दीदी बनाने के लिए सार्थक प्रयास निरंतर जारी : कृष्णपाल गुर्जर

Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Meaningful efforts are continuing to make Lakhpati Didi: Krishnapal Gurjar
फरीदाबाद। गांव नीमका स्थित राजा जैतसिंह सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “लखपति दीदी महासम्मेलन” का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल से लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करने का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकारों ने महिला उत्थान के लिए अनेक जनहित फैसले किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के पानीपत जिले से ही वर्ष 2015 में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

जिले में नारी शक्ति के उत्थान के लिए लगभग 1000 स्वयं सहायता समूह के जरिये 10 हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं। जिन्हें सरकार की ओर से 425 लाख रुपये की धनराशि स्वयं सहायता समूहों के जरिये अनुदान स्वरूप प्रदान की गई है। तिगांव के विधायक राजेश नागर ने कहा कि नारी शक्ति में बहुत आत्म बल है। इनके बराबरी कोई नहीं है। एक महिला अपने परिवार के पालन पोषण में पुरुषों के मुकाबले बेहतर योगदान देती है। परिवारों को संपन्न बनाने में भी महिलाओं का विशेष योगदान होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के साथ सीता ने भी वनवास के दौरान साथ जाने का फैसला लिया था। इसी प्रकार महिलाएं भी अपने घर के विकास में पुरुषों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती हैं। हरियाणा सरकार का प्रयास भी है कि महिलाएं नारी शक्ति वंदन में बेहतर कार्य कर सकें। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में लखपति दीदी, लखपति ड्रोन दीदी और स्वयं सहायता समूह के जरिये महिलाओं को रोजगार करने सहित अनेक जनहित हितैषी फैसले महिलाओं के लिए प्रदेश में लागू किए गए हैं।
विज्ञापन

--

महिलाओं को अब किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं
बल्लभगढ़ स्थित हरि विहार स्थित डीएनपी पब्लिक स्कूल में “लखपति दीदी महासम्मेलन” का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। लखपति दीदी बनाने के उद्देश्य से वह अब ड्रोन दीदी बनकर आत्मनिर्भर हो रही हैम।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा पानीपत से दिया था। आज पूरे हरियाणा में उन्हें अपराध से मुक्ति मिली है। भाजपा सरकार ने हर 20 किलोमीटर के दायरे में बेटियों के लिए 33 कॉलेज खोले हैं, जहां बेटियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। बेटियों के स्कूल कॉलेज आने-जाने के लिए बस सेवा शुरू की। चाहे खेल का क्षेत्र हो या खेती का लड़कियां हर क्षेत्र में अपना योगदान देने में सक्षम हैं। हरियाणा की बेटियां खेलों में सबसे आगे हैं। हरियाणा की बेटियां ही सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीत कर लाती हैं। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ सतबीर मान, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, डीपीओ कप्तान प्रदीप कुमार, एपीआरओ संजय कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed