{"_id":"690f91c0683014e87e0e78e4","slug":"mdu-re-appear-exams-will-now-be-held-from-november-24-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-55297-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू : री-अपीयर परीक्षा अब 24 नवंबर से होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू : री-अपीयर परीक्षा अब 24 नवंबर से होंगी
विज्ञापन
19 नवंबर से होने वाली परीक्षा की तिथि बढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) की 19 नवंबर से होने वाली री-अपीयर परीक्षा अब 24 नवंबर से होंगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी री-अपीयर परीक्षा फॉर्म भरने के लिए पोर्टल को बंद कर दिया गया है। स्नातक छात्रों के अनुरोध के बाद री-अपीयर परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख को 3 नवंबर से 8 नवंबर की गई थी।
निर्धारित समय में री-अपीयर परीक्षा फॉर्म न भरने वाले छात्रों को आठ नवंबर तक 1940 रुपये लेट फीस के रूप में भरने पड़े। सभी छात्रों को कॉलेज की ओर से फॉर्म भरने को लेकर अवगत कराया जा चुका था, लेकिन छात्रों ने आवेदन नहीं किया था। इस कारण पोर्टल को दोबारा खोला गया था। अब विश्वविद्यालय की ओर से पोर्टल को बंद कर दिया गया है। पहले 19 नवंबर से री-अपीयर परीक्षा होनी थी। लेकिन अब परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाकर 24 नवंबर कर दिया गया है।