{"_id":"5ed3ddf28ebc3e90224c1f6d","slug":"mdu-changes-its-exam-pattern-step-taken-due-to-lockdown-faridabad-news-noi514370399","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू ने बदला परीक्षा पैटर्न, विद्यार्थियों को रहेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू ने बदला परीक्षा पैटर्न, विद्यार्थियों को रहेगी राहत
विज्ञापन
फरीदाबाद। सभी विवि ने जुलाई में परीक्षा आयोजन की तैयारी कर ली है। ऐसे में महर्षि दयानंद विवि ने विद्यार्थियों को राहत देने के लिए परीक्षा का नया पैटर्न तैयार किया है। इसके अनुसार विद्यार्थी को नौ प्रश्नों में से कोई पांच प्रश्न करने होंगे।
मोहना स्थित राजकीय कन्या कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एमके गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन से पूर्व पाठ्यक्रम की दो से तीन यूनिट छात्रों को पढ़ा दी गई थी। ऐसे में छात्र यदि दो से तीन यूनिट को सही से पढ़ते हैं तो भी अच्छे अंकों से पास हो सकते हैं। हालांकि री-अपीयर की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए साफ तौर पर विवि ने कोई संदेश जारी नहीं किया है।
डॉ. एमके गुप्ता बताते हैं कि विद्यार्थियों को चार यूनिट में से चार प्रश्न वैकल्पिक आधार पर हल करने होते थे। जबकि पहला प्रश्न लघु उत्तरीय होता था जो कि अनिवार्य रूप से हल करना होता था। लेकिन अब कुल नौ प्रश्नों में से कोई भी पांच प्रश्न हल करने की छूट विद्यार्थियों को मिली है।
विज्ञापन
पहले ऐसा था परीक्षा पैटर्न
पहले पैटर्न में प्रश्न पत्र में कुल पांच यूनिट या भाग विभाजित होते थे। इसमें पहला भाग वैकल्पिक और अति लघु प्रश्न आधारित था। अन्य भाग यूनिट के लिहाज से विभाजित होते थे। प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए विद्यार्थी को संबंधित पाठ्यक्रम की प्रत्येक यूनिट से पचास फीसदी से अधिक टॉपिक के बारे में जानकारी होना अनिवार्य थी। लेकिन नए पैटर्न में प्रश्नों का हल यूनिट आधार पर नहीं करना होगा। इससे लॉकडाउन में प्रभावित हुई पढ़ाई की क्षति पूर्ति विद्यार्थी क्वालिटी एजुकेशन के साथ कर सकेंगे।