फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MBA student goes missing under suspicious circumstances along with a female friend.

Faridabad News: एमबीए की छात्रा सहेली सहित संदिग्ध हालात में लापता

Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
MBA student goes missing under suspicious circumstances along with a female friend.
इंद्रा नगर निवासी हैं दोनों, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन

फरीदाबाद। इंद्रा नगर क्षेत्र की दो युवतियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। पुलिस चौकी सेक्टर-7 में बृहस्पतिवार को परिजनों ने शिकायत दर्ज कराकर दोनों की तलाश की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता मदनलाल ने बताया कि उनकी बेटी नीतू अग्रवाल (23) एमबीए की पढ़ाई कर रही है। 9 जून की सुबह करीब 9:30 बजे उसने कंपनी में अप्रेंटिसशिप के लिए जाने की बात कही थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि नीतू की सहेली यासिका डाबला (24) भी यही बात कहकर निकली थी। यासिका भी इंद्रा कॉलोनी की निवासी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने कहा कि युवतियों की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed