{"_id":"5d595f8f8ebc3e89687c9c96","slug":"mayor-s-police-brothers-beats-the-bullies-faridabad-news-noi4556548156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापौर के पुलिस भाईयों को दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापौर के पुलिस भाईयों को दबंगों ने पीटा
विज्ञापन
फरीदाबाद एनआईटी दो में महापौर सुमन बाला के भाईयों के साथ कुछ युवकों ने की मारपीट ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। दबंगों ने एनआईटी-दो में महापौर के पिता और दो भाइयों के साथ मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए। इससे गुस्साएं स्थानीय दुकानदारों ने बाजार बंद कर दिया और आरोपियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना रविवार की है।
महापौर सुमन बाला के भाई रवि की एनआईटी-दो में मोटर साइकिल सर्विस की दुकान है। रविवार शाम को दुकान पर मिस्त्री एक बाइक को ठीक कर रहा था। तभी वहां पास की एक बस्ती से तीन-चार लड़के पहुंचे और मिस्त्री से गाली-गलौच करने लगे। कुछ देर में दुकान पर महापौर का छोटा भाई रवि भी पहुंच गया। उसने लड़कों को समझाने का प्रयास किया। इतने में लड़कों ने रवि के साथ मारपीट शुरू कर दी। लड़ाई झगड़ा होते देख मौके पर महापौर के पिता भी पहुंच गए। आरोप है कि दबंगों ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी।
रवि का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा तो दबंगों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उससे भी मारपीट की। घटना को देख जैसे ही दुकानदार मौके पर पहुंचे। तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। महापौर सुमन बाला ने कहा कि इलाके में कुछ लोगों की दबंगई काफी बढ़ गई है। आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। कुछ दिनों पहले एक सफाई कर्मी का काम के दौरान हाथ तोड़ दिया था। उन्होंने घटना की शिकायत एनआईटी-दो नंबर पुलिस को दी। जांच अधिकारी धर्मचंद यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।