फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mayor held a review meeting with officials to deal with waterlogging

Faridabad News: जलभराव से निपटने के लिए मेयर ने अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Wed, 02 Jul 2025 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mayor held a review meeting with officials to deal with waterlogging
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। बरसात के मौसम में शहर में जलभराव न हो, इसके लिए मेयर प्रवीण जोशी ने नगर निगम मुख्यालय में निगम अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि शहर के नालों और नालियों की सफाई समय रहते पूरी की जाए, ताकि बारिश के पानी की निकासी में कोई रुकावट न आए। बैठक में नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा, एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, गौरव आंतिल, डॉ. विजयपाल यादव, जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और जहां कर्मचारी कम हैं, वहां उनकी तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि शहर के सभी बड़े और छोटे नालों की सफाई का कार्य जारी है, और इस बार जलभराव की समस्या को गंभीर रूप से नहीं उठने दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कर्मचारियों की कमी को लेकर सरकार से पत्राचार किया गया है, जिससे आवश्यकतानुसार स्टाफ की पूर्ति की जा सके। आयुक्त ने यह भी बताया कि हाल ही में चले स्वच्छता पखवाड़े से शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार हुआ है। साथ ही हॉर्टिकल्चर विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed