फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mayor and Municipal Commissioner gave gifts to the Municipal employees.

Faridabad News: महापौर और निगम आयुक्त ने निगम कर्मचारियों को दिया तोहफा

Sat, 18 Oct 2025 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:41 PM IST
विज्ञापन
Mayor and Municipal Commissioner gave gifts to the Municipal employees.
फरीदाबाद। निगम मुख्यालय में कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि फरीदाबाद के महापौर प्रवीण बत्रा जोशी एवं नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा रहे। उन्होंने कर्मचारियों को दिवाली उपहार वितरित किए और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर प्रवीण जोशी ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। आज फरीदाबाद जिस तरह स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है उसका श्रेय हमारे सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को जाता है। इस दौरान निगम के अधिकारी, पार्षद एवं विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed