फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mathematics festival organised on the 138th birth anniversary of Srinivasa Ramanujan

Faridabad News: श्रीनिवास रामानुजन की 138वीं जयंती पर गणित महोत्सव का आयोजन

Fri, 23 Jan 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Mathematics festival organised on the 138th birth anniversary of Srinivasa Ramanujan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। गणित एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में अंतर-अनुशासनिक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में जिले के विश्वविद्यालय ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अगले शैक्षणिक सत्र से नया स्नातक कार्यक्रम - बीटेक (मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस) शुरू करेगा। यह जानकारी कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को गणित विभाग द्वारा महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 138वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गणित महोत्सव में संबोधन के दौरान दी।

स्नातकोत्तर गणित पाठ्यक्रमों में एडमिशन में निरंतर गिरावट पर राजीव कुमार ने चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों स्तर के छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाले शोध में शामिल करने, प्रभावशाली शोध पत्र प्रकाशित करने पर बल देने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने उद्योग की मांगों के अनुरूप शैक्षणिक कार्यक्रमों को तैयार करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नया बीटेक कार्यक्रम गणित के मूल सिद्धांतों को अत्याधुनिक कंप्यूटर साइंस अनुप्रयोगों से जोड़ेगा। इससे छात्र डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोग्राफी एवं कम्प्यूटेशनल रिसर्च (गणितीय विधियां) जैसे उभरते क्षेत्रों में करियर के लिए तैयार होंगे। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं छात्र प्रतियोगिताएं शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित विभागाध्यक्ष प्रो. नीतू गुप्ता ने बताया कि गणित केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि वास्तविक दुनिया की समस्याओं को हल करने का शक्तिशाली साधन है। उन्होंने मैथ्स फेस्ट 2026 को छात्रों की विश्लेषणात्मक क्षमता के साथ-साथ रचनात्मकता एवं प्रस्तुति कौशल प्रदर्शित करने का मंच बताया, जिसमें रंगोली पोस्टर, मेकिंग एवं प्रमुख गणितज्ञों के जीवन सहित तीन प्रतियोगिताएं शामिल थीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 76 टीमों की उत्साही भागीदारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed