फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mastermind of gang that uprooted and stole ATMs arrested

Faridabad News: एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2026 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mastermind of gang that uprooted and stole ATMs arrested
आरोपी पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना छांयसा क्षेत्र में एसबीआई बैंक का एटीएम उखाड़कर ले जाने के मामले में एवीटीएस सिकरौना की टीम ने गिरोह के मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हनीश उर्फ होशी (42) निवासी गांव धौज के रूप में हुई है।

आरोपी पर पुलिस की ओर से पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ पहले से 38 मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि 13/14 अगस्त की रात थाना छांयसा क्षेत्र में चोरों ने एसबीआई बैंक का एटीएम उखाड़कर चोरी कर लिया था। एटीएम में आठ लाख रुपये से अधिक की नकदी थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान एवीटीएस सिकरौना की टीम ने मुख्य आरोपी हनीश उर्फ होशी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए चोरी की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अनुसार वारदात में इस्तेमाल फॉर्च्यूनर गाड़ी सेक्टर-16 से चोरी की गई थी, जिसे पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। एटीएम चोरी के मामले में आरोपी के तीन साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed