{"_id":"6aa6ed577696381162075dc8","slug":"massive-fire-at-a-rubber-factory-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79896-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रबड़ की फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रबड़ की फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन
दमकल विभाग की 14 गाड़ियों ने पाया काबू, कोई हताहत नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डबुआ-पाली रोड स्थित 17 नंबर चुंगी के पास रविवार सुबह रबड़ की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग लगने के समय फैक्टरी बंद थी, जिससे अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखकर दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल विभाग की करीब 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब साढ़े पांच घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। डबुआ थाना पुलिस के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। डबुआ थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि आग की चपेट में आने से फैक्टरी में खड़ी दो गाड़ियां भी जल गईं। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
आनंद विला सोसाइटी के फ्लैट में भी लगी आग
शनिवार देर रात सेक्टर-81 स्थित आनंद विला सोसाइटी में भी आग लगने की घटना सामने आई। यहां टावर नंबर-4 के फ्लैट नंबर-2ए में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से फ्लैट के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फ्लैट की बालकनी में लगे एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लगने की आशंका है। इसके बाद आग बालकनी से फ्लैट के अंदर तक पहुंच गई। हादसे के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे लेकिन आग का पता चलते ही सभी समय रहते बाहर निकल आए। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सोसाइटी निवासी तुलिका ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल विभाग को सूचना दी गई थी। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही सोसाइटी के फायर फाइटिंग सिस्टम की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इसके बाद दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को पूरी तरह बुझाया।