फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Massive cleanliness drive carried out at railway station premises

Faridabad News: रेलवे स्टेशन परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया

Fri, 19 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Massive cleanliness drive carried out at railway station premises
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महानिदेशक (स्वास्थ्य) मनीष बंसल ने किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारतीय रेलवे की ओर से पूरे देश में शुरू किए गए स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत बुधवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला महानिदेशक (स्वास्थ्य) मनीष बंसल ने किया।


स्टेशन परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर, शौचालय और फुटओवर ब्रिज पर विशेष सफाई कार्य किए गए। रेलवे अधिकारियों ने स्टेशन को प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया और यात्रियों को जागरूक करने के लिए पोस्टर-बैनर लगाए गए। साथ ही घोषणाओं के माध्यम से भी स्वच्छता संदेश प्रसारित किया गया।
विज्ञापन




अभियान में रेलवे कर्मचारियों के साथ स्काउट-गाइड, एनजीओ और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों ने भी भाग लिया। सभी ने मिलकर यात्रियों को जागरूक किया कि वे गंदगी न फैलाएं और कूड़ा केवल निर्धारित डिब्बों में ही डालें। इस अवसर पर स्टेशन पर शपथ समारोह भी हुआ, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और यात्रियों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। बच्चों और युवाओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए और जागरूकता रैली में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान 2 अक्टूबर तक चलेगा और गांधी जयंती के अवसर पर इसका समापन होगा। उस दिन पूरे देश के साथ फरीदाबाद स्टेशन पर भी स्वच्छता का संकल्प दोहराया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें, ताकि फरीदाबाद स्टेशन को स्वच्छता की मिसाल बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed